Published On : Sun, Oct 21st, 2018

रामदासपेठ परिसर में एक वृद्ध को नकली पुलिस ने ठगा

Advertisement

नागपुर: रामदासपेठ परिसर में नकली पुलिस ने एक वृद्ध को ठग लिया. सीताबर्डी पुलिस ने करवीर, कोल्हापुर निवासी पुंडलिक दत्तू शिंदे (64) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. पुंडलिक अपने दोस्त के यहां आए थे. दशहरा होने के कारण दोस्त-रिश्तेदारों से मुलाकात की.

दोपहर 1.30 बजे के दौरान अपने दोस्त के साथ आनंदनगर जा रहे थे. रामदासपेठ में पंचशील चौक के पास अंदाजन 50 वर्षीय आरोपी ने उन्हें रुकाया.

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गुटखा बेचने वालों के खिलाफ जांच अभियान चल रहा है, कहकर आरोपी ने उनकी तलाशी ली. नजर बचाकर उनकी जेब से 3,500 रुपये निकाल लिए और फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement