Published On : Thu, Oct 4th, 2018

पिस्तौल के साथ धरा गया कुत्तरमारे

Advertisement

नागपुर: क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने गोपनीय जानकारी के आधार पर अजनी थाना क्षेत्र के चर्चित अपराधी चंद्रमणिनगर निवासी सूरज नरेश कुत्तरमारे (27) को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. मंगलवार की शाम पुलिस दस्ता अपराधियों की जांच करने में जुटा था. इसी दौरान जानकारी मिली कि एक युवक पिस्तौल लेकर कामठी थाना क्षेत्र में घूम रहा है. खबर मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया. संदेह के आधार पर सूरज को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास देशी बनावट की पिस्तौल बरामद हुई, लेकिन उसमें गोली नहीं थी.

न्यू कामठी थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय से 1 दिन की पुलिस हिरासत ली गई. सूरज अजनी थाना क्षेत्र में चर्चित है. उसके खिलाफ गैंगरेप, हत्या का प्रयास, मारपीट और लूटपाट सहित 13 से 14 मामले दर्ज हैं. सूरज के पिता नरेश पर भी कई मामले दर्ज थे. 1998 में नरेश की हत्या कर दी गई थी. पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वह कम उम्र से ही आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया. दक्षिण नागपुर में उसकी कई अपराधियों से दुश्मनी होने के कारण वह पिछले कुछ समय से कामठी परिसर में ही समय बीता रहा था.

पूछताछ में बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए उसने पिस्तौल पास रखी थी. बगैर गोली के वह कैसे अपनी सुरक्षा कर सकता है यह बड़ा सवाल है. डीसीपी संभाजी कदम और एसीपी संजीव कांबले के मार्गदर्शन में एपीआई प्रमोद घोंगे, विक्रांत सगणे, पीएसआई आशीष चेचरे, सुनील राऊत, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, प्रशांत लाड़े, मंगेश लांडे, अजय बघेल, नामदेव टेकाम, अरुण चांदणे, रवि शाहू, नरेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, उत्कर्ष राऊत और नावेद शेख ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.