Published On : Wed, Jul 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 50 किलो गांजा जब्त

Advertisement

नागपुर: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 560 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ओडिशा के संबलपुर निवासी एक आरोपी फरार है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा के एनडीपीएस दस्ते ने पारडी थाना क्षेत्र में भंडारा–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उमिया कॉम्प्लेक्स के पास कार्रवाई की। पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रक चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने वाहन को रोका और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से 50 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। जब्त माल की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद जमालुद्दीन शराफत अली मलिक, निवासी कपिलनगर, नागपुर के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में ओडिशा के संबलपुर निवासी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

पारडी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.