Published On : Tue, Oct 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में गांजा तस्करों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख का माल जब्त

ताजनगर-टेका इलाके में छापेमारी, 1.2 किलो गांजा, दो मोबाइल और मोपेड जब्त
Advertisement

नागपुर में गांजा तस्करों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 लाख का माल जब्त

नागपुर : नागपुर शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच के अमली पदार्थ विरोधी पथक ने पाचपावली थाना क्षेत्र के ताजनगर-टेका इलाके में छापेमारी कर गांजा तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और एक मोपेड सहित करीब 2 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पेट्रोलिंग के दौरान तीन संदिग्ध हिरासत में

पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के क्राइम ब्रांच का अमली पदार्थ विरोधी पथक पाचपावली थाना क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान ताजनगर-टेका इलाके में इस्रार अंसारी के घर के सामने सार्वजनिक सड़क पर एक मोपेड के पास खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई है। इसके अलावा मौके से दो मोबाइल फोन और एक मोपेड भी जब्त की गई। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान अब्दुल रहमान, संदीप उर्फ भुऱ्या लिल्लारे और अतीकुर रहमान मोबीन रहमान अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बिक्री के लिए गांजा अपने पास रखे हुए थे। इस मामले में पाचपावली पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को जब्त किए गए माल के साथ पाचपावली पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.