
नागपुर: शहर में अवैध जुए के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने जरीपटका थाना क्षेत्र में चल रहे एक जुए के अड्डे पर छापा मारकर 13 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.57 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया, जिसमें मोबाइल फोन, नकदी, ताश की गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री शामिल है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जरीपटका थाना क्षेत्र के त्रिशरण बौद्ध विहार, हुडको कॉलोनी स्थित शांताबाई फटींग के मकान की पहली मंजिल पर की गई। क्राइम ब्रांच यूनिट-6 को यहां लंबे समय से पैसों की हार-जीत का अवैध जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 35 हजार रुपये नकद, तीन ताश की गड्डियां, 77 प्लास्टिक कॉइन तथा अन्य जुआ सामग्री बरामद की। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 1 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर साखरे, अशोक मेंढे, मंगेश वानखेडे, जगमींदर बग्गा, अमित नितनवरे, राजेश कापसे, राहुल वालदे, सचिन तोडसाम, अनुप धमगाय, प्रवीण भवते, दुर्गेश शाहू, कमल नितनवरे और सिनु शेटीयार के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जरीपटका पुलिस थाने के हवाले कर दिया है।
नागपुर पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...
बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news
महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...
बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ
राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...




