Published On : Mon, Sep 7th, 2020

Viral Audio: बेड नही मिलने के लिए पुलिस उपायुक्त,गश्तीदल की टीम जिम्मेदार होगी

Advertisement

नागपुर- कोरोना की चपेट में आकर अब तक नागपुर शहर के 10 पुलिस कर्मियों की मौत होने के बाद शहर के नए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस मामले में काफी सख्ती बरतते हुए वायरलेस के माध्यम से सभी को संदेश तो दिया है तो वही पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी है. आयुक्त ने वायरलेस पर सभी से बात की, इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को हॉस्पिटल में बेड नही मिलने के लिए पुलिस उपायुक्त और गश्तीदल की टीम जिम्मेदार होगी. किसी भी पुलिस कर्मी को इलाज के लिए भटकना नही पड़े. यह सुनिश्चित करना होगा.

आयुक्त ने साफ किया है कि हर कर्मचारी की सुरक्षा , हमारी जिम्मेदारी है. पुलिस हॉस्पिटल में बेड नही मिलने पर वहां के प्रमुख को जिम्मेदार माना जाएगा. इस तरह का संदेश उन्होंने वायरलेस के माध्यम से दिया .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.