नागपुर में कोरोना वायरस का एक और मरीज सामने आया है। प्रदेश के नगपुर जिले के एक 42 वर्षीय शख्स में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। नागपुर के सिविल सर्जन डॉ. वीडी पाटुर्कर ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 125 हो गई है। वहीं राज्य में इस महामारी से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को मुंबई की रहने वाली एक 65 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। यह महाराष्ट्र में कोरोना से मौत का पांचवा मामला था।
इससे पहले सोमवार को मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में एक शख्स की कोरोना के कारण मौत हुई थी। सोमवार को मृत यह शख्स सऊदी अरब से वापस लौटा था। सोमवार को ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बीमारी से उबर चुके फिलीपींस के 68 वर्षीय व्यक्ति की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...
महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...
कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews
नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...









