Published On : Fri, Jul 3rd, 2015

नागपुर : कॉर्पोरेशन ठेकेदार असोसिएशन मंडल बिल पेंडिंग के विषय में मनपा आयुक्त से मिले

Advertisement


Deputation Mpl.Commi News photo 3 July 2015
नागपुर।
शुक्रवार 3 जुलाई 2015 को नागपुर कॉर्पोरेशन के ठेकेदार असोसिएशन के अध्यक्ष सि. विजय नायडू के अध्यक्षता में पुराने स्तगित बिल के विषय में मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर से मिले. इस दौरान शिष्ट मंडल ने आयुक्त को बताया की स्थगित बिलों के अलावा, अनेक कामों के बिल अभीतक तैयार हुए नही है. उनके कारण ठेकेदारों को मनपा विकास कार्य करने में दिकत आ रही है. विशेषतः पुराने कामों के मटेरियल सप्लायर का भुगतान न होने से नया मटेरियल सप्लाय करने के लिए उन्होंने असमर्थता व्यक्त की है. तथा मटेरियल सप्लायर का ठेकेदारों पर दबाव बना हुआ है. और आगे आनेवाले ईद और अन्य त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पुराने बिल का भुगतान करने के लिए उन्होंने आयुक्त श्रावण हर्डीकर को विनंती की है.

आयुक्त ने इस विषय की सुध लेते हुए मनपा की सत्य स्थिति में आय की स्थिति देखते हुए भुगतान करने में विलंब हो रहा है यह मान्य किया. तथा जल्द से जल्द कुछ भुगतान करने की आश्वासन दिखाई. इस शिष्टमंडल में सर्वश्री युवराज मानकर, पवरेज भाई, उमेश ओझा, मतीन अहमद, नाझिम, रफीक अहमद, महेश शेडके, राजकुमार, बजाज, राजा अग्रवाल, नागसेन, नरेंद्र हटवार, योगेश बघेले, विनोद मडावी, अशोक गोटे, रमेश भानुसे आदि अन्य उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.