Published On : Fri, Aug 14th, 2020

नागपुर में कोरोना, 1036 नए मरीज मिले, 27 मरीजों की मौत

Advertisement

नागपुर। उपराजधानी में शुक्रवार को फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। पहली बार सबसे ज्यादा 1036 मरीज सामने आए हैं। इससे पूर्व 11 अगस्त को 977 नए मरीज मिले थे। शुक्रवार को 27 मरीजों की मौत हुई।

-1036 नए मरीजों के साथ कुल आंकड़ा 12745 पर पहुंच गया है। नए मरीजों में 867 शहर और 169 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

-पाॅजिटिव नमूनों में से मेयो अस्पताल में 141, मेडिकल में 48, एम्स में 58, नीरी में 7, माफसू में 31, निजी लैब में 354 और एंटीजन टेस्ट में 394 नमूनों की जांच हुई।

-जिन 27 लोगों की मौत हुई है, उसमें 1 ग्रामीण का, 22 शहर के और 4 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर मृतकों का कुल आंकड़ा 447 पर पहुंच गया है।

Advertisement

-शुक्रवार को 123 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। कुल 5639 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यह हैं मृतक

मेयो होने वाली मौतों में 50 वर्षीय पुरुष, 59 वर्षीय पुरुष म्हाडा कॉलोनी, 61 वर्षीय महिला रवि नगर, 72 वर्षीय पुरुष रहाटे हॉस्पिटल के पास, 22 वर्षीय युवती पुनापुर पारडी, 85 वर्षीय महिला हिंगना, 62 वर्षीय पुरुष बेलतरोड़ी, 42 वर्षीय पुरुष देवी नगर टेका नाका के हैं। मेडिकल में होने वाली मौतों में 90 वर्षीय पुरुष जरीपटका, 52 वर्षीय पुरुष महा भवानी नगर, 53 वर्षीय पुरुष रामटेके नगर, 50 वर्षीय पुरुष वैशाली नगर, 67 वर्षीय पुरुष चंद्रपुर, 45 वर्षी पुरुष बैतुल, 49 वर्षीय महिला शिवाजी नगर, 87 वर्षीय पुरुष ठाकरे हाउस कामठी, 58 वर्षीय पुरुष बजरिया लोधीपुरा शामिल हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.