Published On : Mon, Oct 12th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में निर्माणाधीन इमारत से कॉपर वायर चोरी, अंबाझरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Advertisement

नागपुर में निर्माणाधीन इमारत से कॉपर वायर चोरी, अंबाझरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

नागपुर: शहर में निर्माणाधीन इमारतों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को अंबाझरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने गांधीनगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत से इलेक्ट्रिक वायर और एसी की कॉपर पाइपलाइन चोरी की थी। पुलिस ने चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

गांधीनगर में रात के अंधेरे में चोरी

पुलिस के अनुसार, चोरी की यह वारदात 7 अक्टूबर की रात अंबाझरी पुलिस थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में हुई। शिकायतकर्ता की निर्माणाधीन इमारत से इलेक्ट्रिक वायर और एसी की कॉपर पाइपलाइन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

Advertisement

मामले की जांच के दौरान 10 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वैभव उर्फ वांडऱ्या संजय वानरे संजयनगर, पांढराबोडी इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपने साथी प्रवीण उर्फ नाइन टी के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को हिलटॉप इलाके से हिरासत में लिया।

कॉपर पाइपलाइन कबाड़ में बेचने का आरोप

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर चोरी की गई एसी की कॉपर पाइपलाइन कबाड़ खरीदने वाले व्यक्ति को बेच दी थी। वहीं, इलेक्ट्रिक वायर से कॉपर तार निकालकर उसे बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने जला हुआ कॉपर वायर और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.