Published On : Tue, Dec 11th, 2018

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागपुर में मनाया जश्न

Advertisement

नागपुर – पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल पैदा कर दिया है। नागपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव परिणाम पर जबर्जस्त जश्न मनाया। शहर के कई इलाकों में इकठ्ठा हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई और खुशियाँ मनाई।

हाल के वक्त में देश में आम तौर कही भी चुनाव हो परिणाम बीजेपी के पक्ष में आते रहे है। जिस वजह से नागपुर में बीजेपी कार्यकर्त्ता अक्सर जश्न मनाते दिखाई देते थे। लेकिन मंगलवार को नज़ारा अलग था बीजेपी कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा था जबकि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जोश और जश्न में डूबे नज़र आये। लोकसभा चुनाव से पहले इन पांच राज्यों के चुनाव को मिनी इलेक्शन के जैसा देखा जा रहा था। पांचो राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है जिससे पार्टी कार्यकर्त्ता जोश से लबरेज़ हो चुके है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.