Published On : Wed, Mar 15th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

20 और 21 मार्च को नागपुर शहर बनेगा “नो ड्रोन जोन”

Advertisement

नागपुर: जी-20 के तहत सी-(20) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नागपुर शहर में 20 व 21 मार्च को किया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन में देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्ति, महत्वपूर्ण व्यक्ति नागपुर शहर में विभिन्न गतिविधियों के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों के लिए शिरकत करेंगे।

जी-20 सी-(20) सम्मेलन के तहत विदेशों से आए कई गणमान्य व्यक्तियों, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यक्तियों के जीवन को विभिन्न स्तरों से और विभिन्न माध्यमों से खतरा होने की संभावना है। जी-20 के तहत सी- (20) सम्मेलन में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों को आतंकवादी संगठनों के साथ-साथ गैर-पारंपरिक हवाई वस्तुओं, ड्रोन, रिमोट नियंत्रित या दूर से संचालित विमान, विमान प्रणाली, पैरा-ग्लाइडर, पैराशूट आदि से सुरक्षा के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त अश्वती दोरजी ने कहा कि खतरों को मद्देनजर रखते हुए, सुरक्षा उपायों के तहत, पूरे नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय को ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया जा रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.