Published On : Fri, Sep 6th, 2019

नागपुर शहर: सेव मेरिट सेव नेशन के लिए जनता ने उठाई आवाज

Advertisement

नागपुर: शुक्रवार दिनांक ६ अगस्त २०१९ को सुबह ०८:०० बजे सेव मेरिट सेव नेशन के लिए सामान्य वर्ग की जनता ने विधायक अनिल सोले के निवास स्थान पर घंटा नाद किया। सामान्य कैटेगिरी की जनता ने अनिल सोले के घर के सामने घंटा नाद कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। सरकार ने जो आरक्षण दिया है वह संविधान के खिलाफ है, हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने भी एक सभा मे कहा था की ५०% से ज्यादा आरक्षण की सीमा नही होगी।

सामान्य वर्ग की जनता ने कहा की मोदीजी के कथन अनुसार आरक्षण की सीमा ५०% होनी चाहिए लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग से १६% निकालकर दूसरे वर्ग को आरक्षण दे दिया है सामान्य वर्ग आज तक सड़क पर नही उतरा किसी भी मांग को लेकर। सामान्य वर्ग हमेशा से ही भाजपा सरकार के साथ खड़ा रहा जब उनकी सरकार सत्ता में नही थी तब भी। किंतु महाराष्ट्र सरकार ने सामान्य जनता को निरर्थक समझ कर सामान्य वर्गों के साथ अन्याय किया है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सरकार को अंदाजा नही है की यह निर्णय उनके आनेवाले आगामी चुनाव के लिए घातक हो सकता है। अनील सोले से चर्चा करते वक्त एक महिला ने कहा की मेरे लड़के को ९५% प्रतिशत अंक रहने के बावजूद कॉलेज में दाखिला नही मिल रहा है।

Advertisement

सरकार के इस निर्णय से मेडिकल, लॉ, एंगीनिरीइंग ऐसे सभी प्रकार की जो शाखाएं है उसमें आरक्षण का असर दिखने लगा है। सामान्य वर्ग की जनता ने कहा की सरकार हमें हलके में ना ले अगर सरकार हमारी आवाज नही सुनी तो हम तीव्र जन आंदोलन करने में सक्षम है। हमारी यह आवाज महाराष्ट्र के साथ साथ पूरे देश मे गूंजेगी।

अनिल सोले ने जनता की प्रश्नों से सहमति जताते हुए। सरकार से विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया। घंटानाद आंदोलन में विवेक भोरे, श्रीकांत राठौड़, भगवान दास राठी, मुन्ना महाजन, अमित सिरोया, सतीश लखोटिया, सुनील कलंतरी, सचिन खांडेकर, अर्चना कोठारी, राजू मोरानी, अनिरुद्ध गुलजरवार, अनिल लद्धड़, अनूप मोरार, सचिन पोषटटीवार, जयप्रकाश पारेख, राजेश मूंधड़ा, अतुल रेवतकर, नवीन चांडक विवेक भालेराव, राजेश संघवी, शरद खंडेलवाल, दिनेश भैया आदि उपस्थित थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi #FireNews #News

कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges