Published On : Sat, Jan 28th, 2017

सिटि केबल का ऑफिस जिलाधिकारी कार्यालय ने किया सील

Advertisement


नागपुर:
नोटबंदी के बाद आय में आई कमी और मार्च एंडिंग को देखते हुए जिला मनोरंजन कर विभाग अचानक सक्रीय हो उठा। लिहाजा कार्रवाई के तहत केबल नेटवर्किंग कम्पनी सिटि केबल के कार्यालय को मनोरंजन कर बकाया भुगतान ना करने को लेकर सील कर दिया गया। सिटि केबल पर मनोरंजन कर के रूप में 84 लाख रुपए की बकाया कर है। दो साल पहले सिटी केबल ने शहर में केबल प्रसारण सेवा शुरू किया था। बताया जा रहा है कि सिटि केबल के शहर में हजारों ग्राहक हैं।

तहसीलदार प्रियदर्शनी बोरकर ने बताया कि सिटि केबल संचालकों द्वारा 2015 से ही मनोरंजन कर नहीं अदा किया गया था। उनसे 84 लाख वसूले जाने थे। इन बकाया कर राशि के भुगतान के लिए उन्हें दो से तीन बार नोटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिसाद जिलाधिकारी कार्यालय को नहीं दिया गया है। इसी तरह केबल से प्रसारण करने की अनुमति भी नहीं लिए जाने की जानकारी उन्होंने दी। जिलाधिकारी सचिन कुर्वे के आदेश पर उपजिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विभाग के दस्ते ने सिविल लाइन स्थित नारंग टावर स्थित सिटी केबल कार्यालय में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मंडल अधिकारी राजेश देठे, तुषार सोमलकर, मडावी, टेकाम, चव्हाण का समावेश रहा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.