Published On : Wed, May 22nd, 2019

नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधि मिले शहर अपराध शाखा प्रमुख भरणे से,सौंपा विविध मांगो का ज्ञापन

Advertisement

नागपुर: व्यापारियों की 87 साल पुरानी संस्था नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के व्यापारियों की विविध मांगों को लेकर ज्ञापन अपर पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) नीलेश भरणे को सौंपा। इस अवसर पर भरणे का अपर पुलिस आयुक्त पद पर पदोन्नति होने पर उनका अभिनंदन भी किया गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि कुछ व्यापारिक स्थलों पर पार्किंग की जगह पर असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। इसके कारण आपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है। घर और दुकान के किराएदारों की जानकारी पुलिस विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में शामिल की जाए। पुलिस विभाग ऑनलाइन पोर्टल शुरू करे ताकि व्यापारी शिकायत कर सके। व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि अपराध पर काबू पा सके। खंडणी वसूलने वाले अपराधियों पर नियंत्रण जरूरी है। उन पर नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि मॉल में जाने वाले ग्राहकों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मॉल बंद करने का समय रात 10 बजे है, लेकिन देर रात तक खुले रहने के कारण लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही है। इसे देखते हुए मॉल और दुकानों के लिए समान समय तय कर इसका कड़ाई से पालन किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के अध्यक्ष विष्णु पचेरीवाला, पूर्व अध्यक्ष कैलाश जोगानी, सचिव अनिल शर्मा, सहसचिव तरुण निर्बाण, उपाध्यक्ष गोविंद पसारी तथा वसंत पालीवाल उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.