Published On : Fri, Jun 14th, 2019

नागपुर सेन्ट्रल जेल की दीवार फांदने की कोशिश हुई नाकाम। दीवार पर चढ़ने के बाद जेल पुलिस ने लिया हिरासत में।

Advertisement

Nagpur Central Jail

नागपुर: नागपुर सेन्ट्रल जेल सुरक्षा के दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहाँ आतंकवादी से लेकर नक्सल से जुड़े काफी खतरनाक कैदी मौजूद है। याकूब मेमन जैसे कुख्यात आतंकी को यहाँ फ़ासी भी दी गई है , डॉन डैडी अरुण गवली भी इसी नागपुर जेल में सजा काट रहा है। आज सुबह 10 बजे एक व्यक्ति सेन्ट्रल जेल की दीवार पर चढ़ा हुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जेल कर्मचारी ने सायरन बजाकर सभी जेल पुलिस अधिकारी को अलर्ट कर धंतोली पुलिस को सुचना दी। धंतोली पुलिस का स्टाफ सेंट्रल जेल में पहुंचा। जेल पुलिस को शुरवात में समझ नहीं आ रहा था की यह इंसान जेल का कैदी है या बाहर का शख्श, कोई कैदी जेल से भाग रहा तो नहीं है। थोड़ी ही देर में जेल अधीक्षक ( सुप्रिडेंट) रानी भोसले ने उस इंसान को भरोसे में लेकर उससे बातचीत की और उसे पुछताछ की। तो पता चला की वह इंसान का नाम प्रकाश दिनदयाल कोटांगले उम्र 36 साल है। वह राणाप्रतापनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्वरुप नगर का निवासी है और शराब पीने का आदि है। पूछताछ के दौरान प्रकाश के अनुसार ऐसा कहना है की वह प्रतापनगर का निवासी है और उसका एक कार पीछा कर रही थी।

उसके बाद वह भागते भागते राहाटे कॉलनी की तरफ से जेल परिसर के खेत से भागा किसी ने उसे चाकु से मारने की कोशिश भी की। उसने अपने शरीर के कपडे रास्ते में ही फेके। उसके बाद एक दूकान से उसने दुप्पट्टा खरीदा और जान बचा ने के डर से जेल के टॉवर के खेत के तरफ से जेल के दिवार पर चढ़ गया। उतने में ही जेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूत्रों के नुसार प्रकाश कोटांगले यह एक शराबी किस्म का इंसान है और अपने ही मनमर्जी से एक मनघडी कहानी रच रहा है या उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। फिलहाल जेल पुलिस ने प्रकाश को धंतोली पुलिस के हवाले कर दिया है। आगे की जांच धंतोली पुलिस कर रही है। धंतोली पुलिस ने आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

– रविकांत कांबले

Advertisement
Advertisement
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस करो" | Nagpur News | Viral Video

निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में 3 जगह वारदात #Nagpur #NagpurNews #Crime

NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery  #Robbery #Crime #Robbery

Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident #FireBrigade

Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews  #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers #jwellers

रोकड़े ज्वैलर्स ने पेश किया अपना नया ब्रांड लोगो #nagpur #nagpurnews #RokdeJewellers...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges