Published On : Tue, Jun 30th, 2020

नागपुर सेंट्रल जेल में एक अधिकारी समेत आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Advertisement

Central jail nagpur

नागपुर : कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) में तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को नागपुर सेंट्रल जेल (Nagpur Central Jail) के एक अधिकारी समेत आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जेल में एक साथ इतने लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से जेल प्रशासन और कैदियों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों नागपुर सेंट्रल जेल के अंदर जेल अधीक्षक सहित 150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी क्वारंटीन किए गए थे। तभी से सेंट्रल जेल के अंदर से बाहर और बाहर से अंदर कैदियों को नहीं लिया जा रहा था।

कैदियों की संख्या में इजाफा होने की वजह से जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने जिलाधीश से अस्थाई जेल की जगह खोजने को लेकर बात की थी। इस पर 30 जून तक माउंट कार्मेल स्कूल की जगह पर अस्थाई जेल की अनुमति दी गई।

महाराष्ट्र में 1,097 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने पुलिस प्रशासन की कमर तोड़ दी है। यहां वर्तमान में 1,097 कोरोना मरीज हैं, वहीं 59 की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां 67 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Advertisement

इन संक्रमित पुलिसकर्मियों में 122 अधिकारी भी शामिल हैं, वहीं कोरोना से अब तक 3 अधिकारी की मौत भी हो चुकी है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि कोरोना से जान गंवाने वाले हर पुलिकर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उसके साथ ही वे पुलिस के जिस सरकारी आवास में रह रहे हैं उसी में रह सकेंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.