Published On : Wed, Nov 9th, 2016

डोनाल्ड ट्रम्प की जीत पर नागपुर में मना जल्लोष

Advertisement

donald-trump-win-kendriya-janvikas-party
नागपुर –
अमेरिका में हुए राष्ट्राध्यक्ष चुनाव का असर नागपुर में भी दिखायी दिया। बुधवार को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जारी हुए नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की। ट्रम्प की जीत का जल्लोष नागपुर में भी मनाया गया। शहर में केंद्रीय जनविकास पार्टी के कार्यकर्ताओ ने त्रिमूर्ति नगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जल्लोष मनाया।

पार्टी ने ट्रम्प की जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनके समर्थन में नारे भी लगाए। पार्टी के मुताबिक अपने प्रचार के दौरान ट्रम्प ने कई बार भारत का नाम लिया जिससे साफ लगता है की वो भारत के प्रति आकर्षित है। उनकी पार्टी हर उस व्यक्ति का समर्थन करती है जो भारत के साथ खड़ा है। जो भारत के साथ खड़ा होगा भारत उसके साथ रहेगा।

इस दौरान पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी चेतन राजकरणे ,शहर अध्यक्ष शैलेश कराड़े, विद्यार्थी इकाई अध्यक्ष भूषण श्रीवास, परेश सावंत, नीलेश करादे, नितिन गावंडे, स्वप्निल आगरे उपस्थित थे।

Gold Rate
May 02- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement