नागपुर – अमेरिका में हुए राष्ट्राध्यक्ष चुनाव का असर नागपुर में भी दिखायी दिया। बुधवार को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जारी हुए नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की। ट्रम्प की जीत का जल्लोष नागपुर में भी मनाया गया। शहर में केंद्रीय जनविकास पार्टी के कार्यकर्ताओ ने त्रिमूर्ति नगर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जल्लोष मनाया।
पार्टी ने ट्रम्प की जीत पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उनके समर्थन में नारे भी लगाए। पार्टी के मुताबिक अपने प्रचार के दौरान ट्रम्प ने कई बार भारत का नाम लिया जिससे साफ लगता है की वो भारत के प्रति आकर्षित है। उनकी पार्टी हर उस व्यक्ति का समर्थन करती है जो भारत के साथ खड़ा है। जो भारत के साथ खड़ा होगा भारत उसके साथ रहेगा।
इस दौरान पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी चेतन राजकरणे ,शहर अध्यक्ष शैलेश कराड़े, विद्यार्थी इकाई अध्यक्ष भूषण श्रीवास, परेश सावंत, नीलेश करादे, नितिन गावंडे, स्वप्निल आगरे उपस्थित थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




