Published On : Fri, Sep 15th, 2017

सीबीएसई ने सभी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

Advertisement

CBSE 10th Result
नागपुर
: गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या की गई है. जिसको लेकर अब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ही सवाल उठने लगे हैं. सीबीएसई ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर देश के सभी सीबीएसई के स्कूलों को नोटिफिकेशन दिया है. जिसमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिदायत और सूचनाएं दी गई हैं. जिसमें सीबीएसई ने कहा कि स्कूल में आने के बाद बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से स्कूल प्रशासन की रहेगी, सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन के कर्मचारियों और शिक्षकों ने बच्चों को समय समय पर मार्गदर्शन करना चाहिए. स्कूल प्रशासन अगर किसी भी स्कूल कर्मी को काम पर रखता है तो उसका वेरिफिकेशन और पुलिस वेरीफिकेशन जरूरी है. मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं.

स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि सेफ्टी ऑडिट पुलिस से लेकर रखना चाहिए. लोकल पुलिस के साथ भी अच्छे संबंध रखने चाहिए. स्कूल परिसर में सभी जगहों पर सीसीटीसी कैमरे लगे होने चाहिए. स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और बच्चों को लेकर एक टीम का गठन करना चाहिए. जिससे की विद्यार्थी अपनी समस्या शिक्षकों को और अभिभावकों को नि:संकोच बता सके. स्कूल परिसर में कितने बाहरी लोग आए हैं. इस पर भी स्कूल प्रशासन का ध्यान होना चाहिए. सीबीएसई ने इस नोटीफिकेशन के साथ ही स्कूलों को यह भी चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों ने इनमें से एक भी नियम में ढील बरती तो स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.