Published On : Mon, Jun 24th, 2019

विधानसभा : नागपुर में कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए बुलाई जाएगी बैठक

Advertisement

नागपुर के शासकीय चिकित्सकिय महाविद्यालय व अस्पताल में कैंसर अस्पताल का निर्माण काम जल्द शुरू करने को लेकर उपराजधानी में बैठक बुलाई जाएगी। विधान परिषद में प्रदेश के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने यह आश्वासन दिया।

प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य गिरीश व्यास ने नागपुर में कैंसर अस्पताल के निर्माण काम शुरू करने को लेकर सवाल पूछा था। महाजन ने कहा कि कैंसर अस्पताल का निर्माण काम एनआईटी को करना है। इसके लिए 76 करोड़ 10 लाख मंजूर किया गया है। कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में महाजन ने कहा कि औरंगाबाद के कैंसर इंस्टीट्यूट को लेकर भी बैठक बुलाई जाएगी।

महाजन ने बताया कि जलगांव में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की गई है। इस बारे में जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.