
नागपुर: शहर में दोपहर में निकलनेवाले एक समाचार पत्र ‘युगधर्म’ में प्रकाशित खबर के अनुसार शहर के एक बड़े कारोबारी के पुत्र का विगत शनिवार को रायपुर के आरोपियों ने शनि मंदिर के सामने से अपहरण कर लिया. आरोपियों ने वाहन के अंदर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में लोहा पुल ले जाकर छोड़ दिया.
बताते है कि यह मामला बर्डी पुलिस तक भी पंहुचा लेकिन वहां कारोबारी ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर आरोपियों से समझौता कर लिया. बेहद अजीबोगरीब किस्म की इस घटना को लेकर शहर के कारोबारियों में जहां आश्चर्य जताया जा रहा है. वहीं दहशत भी व्याप्त हो गया है.
सीताबर्डी के थानेदार हेमंत खराबे ने बताया कि उनके थाने में अपहरण का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना हुई है लेकिन मामले को रहस्य्मय ढंग से दफना दिया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आरोपियों ने प्रख्यात लॉटरी व्यापारी के क्रिकेट बुकी पुत्र का अपहरण कर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी थी. इस मामले में एक आरोपी ने रायपुर के लॉज में आत्महत्या कर ली थी. ताजा मामला और भी भयानक हो सकता था लेकिन किस्मत से कुछ नहीं हुआ और पुलिस ने भी राहत की सांस ली. जानकारी के अनुसार यह घटना लेनदेन के मामले को लेकर हुई है. कारोबारी के परिवार का कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




