Published On : Tue, May 15th, 2018

Watch: कर्नाटक चुनाव परिणाम पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

Advertisement

BJP Workers Celebration on Karnataka Assembly Elections Results 2018
नागपुर: कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद देश भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राज्य में सरकार किसकी बनेगी ये स्थिति अब भी स्पस्ट भले न हो लेकिन दक्षिण भारत में लंबे समय बाद वापसी से ही पार्टी में उत्साह है। नागपुर के धंतोली में स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ताओ ने फुगड़ी खेलकर,भांगड़ा डांस कर ख़ुशी मनाई। जश्न में मिठाई बांटी गई और फटाके भी फ़ोड़े गए।

कार्यकर्ताओ के साथ हिंगना से विधायक समीर मेघे और रामटेक के विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी ने भी डांस किया।

दक्षिण भारत के अहम राज्य कर्नाटक में मिली जीत को नागपुर महानगर पालिका में नेता सत्तापक्ष संदीप जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत करार दिया। जोशी के मुताबिक कुछ भी हो राज्य में मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। ये चुनाव वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता में बीजेपी की वापसी की प्रबल दावेदारी करता है।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.