Published On : Thu, Oct 24th, 2019

नागपुर शहर और जिले में भाजपा को मिली 6 सीटे, 4 सीटे कांग्रेस और 1 राष्ट्रवादी के पास

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर और नागपुर जिले में कुल मिलाकर 12 सीटे थी. जिसमे से 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है तो वही बाकी सीटों पर कांग्रेस, राष्ट्रवादी और निर्दलीय उमेदवार जीतकर आए है. बात करे नागपुर की तो दक्षिण पश्चिम में भाजपा के उमेदवार देवेंद्र फडणवीस, दक्षिण से मोहन मते, पूर्व से कृष्णा खोपड़े, मध्य से विकास कुंभारे ने जीत दर्ज की है तो वही हिंगना क्षेत्र से समीर मेघे जीते है, कामठी विधानसभा से टेकचंद सावरकर जीते है. उत्तर नागपुर से कांग्रेस के डॉ. नितिन राऊत ने जीत हासिल की है. पश्चिम से विकास ठाकरे को जीत मिली है. उमरेड से भाजपा के पारवे ने जीत दर्ज की है. काटोल विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस के अनिल देशमुख ने जीत दर्ज की है और रामटेक से निर्दलीय उमेदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे आशीष जैस्वाल ने बड़ी जीत दर्ज की है. कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार नागपुर जिले और नागपुर में भाजपा को 6 सीटे हासिल हुई है. 4 सीटे कांग्रेस के पास रही और 1 सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस के पास और 1 सीट पर निर्दलीय उमेदवार ने जीत हासिल की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.