Published On : Wed, Oct 16th, 2019

नागपुर के सट्टा बाजार में भाजपा का दबदबा, युती को 207 सीटे मिलने का अनुमान

Advertisement

नागपूर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा हेै जब कि किसी उम्मीदवार का भाव सटोरियों ने लगवाडीवाला खोला है। जी हां, नागपुर के दक्षिण-पश्चिम नागपूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सें भाजपा उम्मीदवार तथा राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भाव सट्टा बाजार में 3 पैसे लगवाडीवाला खुला हैं। देवेंद्र फडणवीस के बाद भाजपा उम्मीदवार कृष्णा खोपडे का भाव सबसे कम यानी 5-8 पैसे खुला है। सटोरियो की माने तो नागपूर की सभी 6 सीटोपर भाजपा कब्जा करणे जा रही है। जबकि, महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना महायुति की 207 सीटें आने का अनुमान सटोरियों ने जताया हैं।

हर चुनाव के साथ सट्टा बाजार भी सक्रिय हो गया हैं। इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये भी सट्टा बाजार सक्रिय हो चुका है। लेकिन सटोरिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे है। कई उम्मीदवारो की स्थिती को लेकर संभ्रम में हैं। लेकिन पार्टी की सिथति के बारे में वे पूरी तरह आश्वस्त दिखाई दे रहे है। सट्टा बाजार से मिल रही खबरो के अनुसार इस बार के विधानसभ चुनाव में भाजपा-शिवसेना युती महाराष्ट्र में 204 से 207 सीटो पर चुनाव जीत सकती है। सटोरियों ने युति के लिए 204-207 का भाव खोला है। यानी महायुती की 204 सीटों पर लगवाडी तथा 207 सीटों पर खायवाली चल रही है।

सट्टा बाजार के इतिहास में संभवतः यह पहला मौका है जब नागपुर की किसी सीट के लिए सटोरियो ने 0-3 पैसो का भाव खोला है। दक्षिण-पश्चिम सीट के चुनाव लढ रहे देवेंद्र फडणवीस की जीत पर आपण एक रुपये का भी सट्टा नहीं लगा सकते. क्योंकि भाव ही नही है। हां देवेंद्र की हार पर आपण 3 पैसे मेें खायवडी जरूर कर सकते है। यह भाव ऐसा है कि 3 हजार रुपये आपने देवेंद्र की हार पर लगाए और उसकी हार हुई तो आपको पुरे 1 लाख रुपये मिलेंगे. मतलब की, फडणवीस सटोरियो की नजर में ‘वनसाईड’ चुनाव जीत सकते है।

दुसरी और पूर्व नागपूर में भाजपा उम्मीदवार कृष्णा खोपडे का भाव बाजार में महज 5-7 पैसे खोला गया है। खोपडे की जीत पर 5 पैसे के भाव सें 1 लाख रूपये लगाए तो आप कोें महज 5 हजार रूपये ज्यादा मिलेंगे. जबकि 8 पैसे में 1 लाख रूपये लगाये और खोपडे जीते तो आपके 8 हजार रूपये जाएंगे। लेकिन, खोपडे हारे तो आपको 1 लाख रुपये मिलेंगे।

Advertisement

खोपडे के बाद नागपूर में सटोरियो ने सबसे पक्की जीत दक्षिण नागपूर सें भाजप उम्मीदवार मोहन मते की मानते हुए उनका भाव 18-23 पैसे खोला हे। मध्य नागपूर से भाजपा उम्मीदवार विकास कुंभारे का भाव 20-25 पैसे खोला है। काटोल से राष्ट्रवादी काॅंग्रेस के उम्मीदवार अनिल देशमुख का भाव 25-35 पैसे खोला है। उत्तर नागपूर में भाजपा उम्मीदवार सर्वाधिक टफ फाइट मेें है। उनका भाव सटोरियो ने 80-105 खोला है। उधर पश्चिम नागपूर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर देशमुख का भाव 60-70 पैसे खोला गया है। सावनेर के काॅंग्रेस उम्मीदवार सुनील केदार का भाव सटोरियों ने 40-50 पैसे खोला है। साकोली में राज्यमंत्री परिणय फुके के खिलाफ नसीब आजमा रहे काॅेंग्रेस उम्मीदवार नाना पटोल का भाव 35-45 पैसे खोला है। यानी सटोरियो की नजर में साकोली से परिणय फुके चुनाव हार रहे है। गोंदिया से भाजपा उम्मीदवार गोपालदास अग्रवाल का भाव 35-45 पैसे खुला है। समय के साथ साथ इन भावो में परिवर्तन होता जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.