Published On : Thu, Aug 9th, 2018

आज नागपुर बंद, पुलिस ने कसी कमर

Advertisement

नागपुर: आरक्षण की मांग को लेकर गुरुवार को मराठा समाज द्वारा गुरुवार को राज्यव्यापी बंद का ऐलान कर दिया है. समाज ने पूरा शहर बंद करने की घोषणा की है. इसके चलते पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है. शहर में तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया जा रहा है. 2,000 से ज्यादा पुलिस कर्मी गुरुवार को रास्तों पर तैनात रहेंगे. पदभार संभालने के साथ ही सीपी भूषणकुमार उपाध्याय और ज्वाइंट सीपी रवींद्र कदम के सामने बंदोबस्त आ गया है.

बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई. बंदोबस्त की व्यूहरचना बनाई गई.

3 स्ट्राइकिंग फोर्स और होमगार्ड का दल तैयार किया गया है.100 पुलिस कर्मियों की स्ट्राइकिंग फोर्स को कंट्रोल रूम में आरक्षित किया गया है. सक्करदरा, कोतवाली, गणेशपेठ, प्रतापनगर सहित कुछ थानों को ज्यादा अलर्ट रहने को कहा गया है.

इस दौरान कोई हिंसा न हो इसके लिए पुलिस ने संबंधित लोगों की निगरानी शुरू कर दी है. बुधवार की शाम 6 बजे पुलिस ने बंद को देखते हुए मॉक ड्रिल भी किया. काछीपुरा परिसर में तनाव होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई. महज 5 मिनट में पहला पुलिस दल मौके पर पहुंच गया. 20 मिनट के भीतर एसीपी सहित 72 अधिकारी-कर्मचारियों मौके पर पहुंचे.

Advertisement

अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती

पुलिस उपायुक्त- 3

सहायक आयुक्त- 9

पुलिस निरीक्षक – 14

उपनिरीक्षक – 170

पुरुष कर्मचारी- 1470

महिला कर्मचारी- 300

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.