Published On : Mon, Sep 10th, 2018

नागपुर बंद: सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता

Advertisement

नागपुर: पेट्रोल-डीजल के रोज बढ़ते भाव और महंगाई के खिलाफ सोमवार को होने वाले बंद की पूर्व संध्या पर कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों द्वारा पुकारे गए भारत बंद के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस ने नागपुर के अलग-हिस्सों में रैलियां निकालीं और जनता से बंद के लिए समर्थन मांगा।

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि जनता में बीजेपी सरकार के खिलाफ व्यापक गुस्सा है और लोगों ने बंद का साथ देने का वादा किया है। कांग्रेस ने इस बंद को महाराष्ट्र में सफल बनाने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ नेता मुकुल वाशनिक , विलाश मुत्तेमवार , नितिन राउत रैली मे शामिल थे

शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृव मे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने दुकानदारों, बाजारों, होटलों और मॉल्स में जाकर बंद के लिए समर्थन जुटाया। नेताओं ने जनता को बंद के बारे में जानकारी दी और उनसे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement