Published On : Tue, May 8th, 2018

मेयो में डॉक्टर पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

Mayo Hospital

नागपुर: इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) में डॉक्टर और सुरक्षा रक्षकों पर हमला करने वाले आरोपी के ख़िलाफ़ तहसील पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के सुरक्षाकर्मी प्रभूदास राठौर की शिकायत पर आरोपी सलमान शहीद शाह (29) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को मेयो अस्पताल के वार्ड क्रमांक 7 में भर्ती बालिका की मृत्यु पर उसके मामा ने चाकू से अस्पताल के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था । वार्ड की सुरक्षा में तैनात महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के सुरक्षाकर्मी ने हमलावर को रोका तो उसने सुरक्षाकर्मी पर ही चाकू से वार कर दिया। इस दौरान दूसरे सुरक्षाकर्मी ने उसे रोका तो हमलवार ने उस पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

मेयो के वार्ड क्रमांक 7 में अलीना खान (6) का उपचार एक्यूड फ्लेसिड पैरालाईसिस का उपचार चल रहा था। गंभीर बीमारी के चलते सोमवार को सुबह करीब 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही सुबह 11 बजे मृतक बालिका का मामा बड़ा ताजबाग निवासी सलीम एजाज शाह (29) ने चाकू से डॉक्टर पर हमला बोल दिया। वार्ड के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी प्रभूदास राठौर ने उसे रोका तो उसने सुरक्षाकर्मी पर हमला कर आंख के ऊपर चाकू दे मारा। हमलावार ने इस दौरान पीडियाट्रिक इंटेनशिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का कांच तोड़ दिया और एक वेंटीलेटर भी क्षतिग्रस्त कर दिया था ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.