Published On : Sat, Oct 10th, 2020

नागपुर – अमृतसर – नागपुर के दरम्यान साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू

Advertisement

नागपुर– कोविड़-19 में नागपुर से यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतिक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल, नागपुर मंडल से चलने वाली विशेष गाड़ी संख्या 02025 नागपुर – अमृतसर , दिनांक 17.10.2020 से तथा गाड़ी संख्या 02026 अमृतसर – नागपुर, दिनांक 19.10.2020 से विशेष साप्ताहिक गाड़ी, चलेगी. गाड़ी नंबर 02025 नागपुर – अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी, नागपुर से दिनांक 17.10.2020 से साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलेगी. यह विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना नागपुर – अमृतसर एसी एक्सप्रेस जैसे रहेगा.

गाड़ी संख्या 02026 अमृतसर – नागपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी, अमृतसर से दिनांक 19.10.2020 से साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलेगी. यह विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना अमृतसर – नागपुर एसी एक्सप्रेस जैसा रहेगा .

सभी गाड़ियों में आरक्षित कोच रहेगे तथा केवल कन्फ़र्म टिकिट यात्री ही यात्रा कर सकते है ,यात्रीयों को यात्रा के दौरान मास्क का इस्तेमाल, समाजीक दुरी बनाए रखना, कोविड – 19 से संबधित नियमावली का पालन करना होगा . उपरोक्त विशेष गाड़ियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुये अपनी यात्रा सुनिश्चित करें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.