नागपुर: मंगलवार सुबह नागपुर एयरपोर्ट को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:30 बजे भेजे गए इस ईमेल में दावा किया गया कि एक सिगरेट के पैकेट में आईईडी (बम) रखा गया है, जो कभी भी विस्फोट कर सकता है।
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सोनेगांव पुलिस थाने को सूचित किया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और एयरपोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नागपुर एयरपोर्ट को 25 और 26 जून को दो बार बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हो चुके हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





