Published On : Sat, Nov 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सुनील होटल चौक पर टाटा एस की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

जलाराम मंदिर से घर लौटते समय हुआ हादसा; सड़क पार कर रहे शंकर नगरे को वाहन ने कुचला, चालक गिरफ्तार
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लकड़गंज थाना क्षेत्र के सुनील होटल चौक पर टाटा एस वाहन की जोरदार टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शंकर श्रावणजी नगरे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शंकर नगरे जलाराम मंदिर में काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनील होटल चौक पर सिग्नल के पास सड़क पार करते समय टाटा एस वाहन क्रमांक MH-49-BZ-5314 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल शंकर नगरे को तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लकड़गंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

टाटा एस चालक गिरफ्तार

मामले में लकड़गंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा एस चालक राजेंद्र अष्टंनकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.