Published On : Thu, Dec 7th, 2017

महाराजबाग की बाघिन ‘जाई’ की सेहत में आया काफी सुधार

Advertisement

Maharajbagh's Tigerss Jaai
नागपुर:  पिछले कुछ दिनों से महाराजबाग की बाघिन ”जाई” की तबियत में काफी सुधार देखने मिल रहे हैं. जाई का इलाज करनेवाले डॉकटरों के अनुसार जाई अब स्वस्थ होने की ओर से बढ़ रही है. दरअसल 9 साल कि बाघिन जाई के पिंजरे के पास कुछ दिन पहले एक सांप को देखा गया था. जिसके बाद जाई को अचानक किडनी में समस्या आ गई थी उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने भी यह आशंका जताई थी कि जाई को सांप ने काटा होगा. जिससे उसके किडनी में समस्या आई है.

इसके बाद लगातार जाई पर महाराजबाग में ही डॉक्टरों की टीम की ओर से उसका इलाज जारी था. कई हफ्तों के बाद अब जाई की सेहत में सुधार की ओर बढ़ रही है. पहले उसे 6 से 7 सलाईन दी जा रही थी. लेकिन अब उसे केवल 3 बोतल ही सलाईन दी जा रही है. करीब 3 दिनों से जाई ने खाना भी खाना शुरू कर दिया है. जाई को 2008 में महाराजबाग में लाया गया था. जिसके बाद से महाराजबाग में आनेवाले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र ”जाई” रही है. उसकी तबियत खराब होने से शहर के पशुप्रेमी भी निराश हो गए थे. लेकिन अब उसकी तबियत में सुधार से सभी को दिलासा मिली है.

”जाई” के बारे में जानकारी देते हुए महाराजबाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुनील बावस्कर ने बताया कि जाई की तबियत अभी अच्छी है. उसकी सेहत में करीब 80 प्रतिशत सुधार आ चुका है. 3 दिन से वो खाना भी खा रही है और आज ही उसका ब्लड सैंपल लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. उसको अभी पहले से कम सलाइन दी जा रही है. अभी जाई अपने पिंजरे में पहले की तरह चहल पहल भी कर रही है.

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.