Published On : Wed, Apr 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपाड़ा हत्याकांड: 27 साल पुराने बदले में बुजुर्ग की हत्या

नागपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 78 वर्षीय इकबाल इब्राहिम सेलिया की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी ताजा विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि 27 साल पुराने बदले की साजिश थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मुख्य आरोपी सादिक जावर और उसके साथी नौशाद मिठानी को नागपुर के ताजबाग परिसर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 6:45 बजे, जब इकबाल सेलिया अपने घर में अकेले थे, तभी दो हमलावर घर में घुस आए और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके शरीर पर 20 से अधिक वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने सेलिया को खून से लथपथ हालत में पाया।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी सादिक जावर, कुख्यात गैंगस्टर सादिक कालिया का भतीजा है। जावर को शक था कि इकबाल सेलिया ही वह मुखबिर था, जिसकी सूचना पर 1999 में दादर में उसके चाचा का एनकाउंटर हुआ था। इसी शक के चलते उसने इस हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, सादिक कालिया 1990 के दशक में छोटा शकील गिरोह का सक्रिय शार्पशूटर था। वर्ष 1999 में दादर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसे मार गिराया गया था। उस समय सादिक जावर की उम्र महज दो वर्ष थी, लेकिन बड़े होने के साथ वह बदले की भावना से प्रेरित होता गया।

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपियों ने इलाके की रेकी की थी। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मुंबई से फरार हो गए और एंटॉप हिल, विद्याविहार तथा कल्याण होते हुए एक निजी वाहन से नागपुर पहुंच गए।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों का पीछा किया और चार दिनों के भीतर नागपुर के बड़ा ताजबाग परिसर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime  #newsupdate

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime...

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

प्रवीण पोटे पाटिल ने ली शपथ.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews #amravati

प्रवीण पोटे पाटिल ने ली शपथ.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews #amravati

उलवे में अल्पवयीन बहनों का दरिंदा तस्करी नेटवर्क भंडाफोड़ #maharashtranews #crime #latestnews #news

उलवे में अल्पवयीन बहनों का दरिंदा तस्करी नेटवर्क भंडाफोड़ #maharashtranews #crime #latestnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges