Published On : Tue, Feb 7th, 2017

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के गाणार ने फहराया विजय परचम

Advertisement

Nago Ganar
नागपुर:
विधान परिषद के नागपुर विभाग निर्वाचन संघ में भाजपा समर्थित शिक्षक परिषद के उम्मीदवार नागो गाणार को जीत हासिल हुई है। उन्होंने शिक्षक भारती के उम्मीदवार राजेंद्र झाडे को पराजित किया। विदर्भ शिक्षक संग के उम्मीदवार आनंदराव कारेमोरे को तीसरा स्थान प्राप्त होने की सूचना है।

बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 फरवरी को मतदान हुआ था। मंगलवार को सेंट उर्सूला में मतगणना शुरू हुई जिसमें चौथे राऊंड में ही गाणार विजय हो गए थे। पहले राऊंड से ही उन्होंने बढ़त बना रखी थी जो हर राऊंड में कायम रही। पहले फीर में गाणार को 4960 जबकि झाडे को 2487 मत मिले थे। विदर्भ शिक्षक संघ के कारेमोरे को 2043 मत प्राप्त हुए थे।

दूसरे राऊंड में गाणार को 9592, झाडे को 5112 और कारेमोरे को 4238 मत प्राप्त हुए थे। दूसरे फेरी में 4480 मतों से वे आगे चल रहे थे। विजय के लिए 13860 मतों का जादुई आंकड़ा पार करने का निश्चित था जो तीसरे फेरे में ही पूरे कर लिए थे। इस चुनाव में 1 हजार 412 मत अवैध ठहराए गए जबकि 48 मत नकारात्मक साबित हुए। 2010 में हुए चुनाव में गाणार ने विश्वनाथ डायगव्हाणे को पराजित किया था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.