Published On : Thu, Nov 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. का “दीपावली मिलन व सत्कार समारोह ” आगामी रविवार 6 नवम्बर 2022 को

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स का ‘दीपावली मिलन व सत्कार समारोह’ आगामी रविवार 6 नवंबर 2022 शाम 7.00 बजे होटल तुली इम्पीरियल, रामदासपेठ, नागपुर में आयोजित किया गया है।

इस शुभ अवसर पर चेंबर द्वारा व्यापार जगत मंे अतुलनीय योगदान एवं उत्कृष्ट समाज सेवाएं प्रदान करने हेतु विदर्भ के सम्मानीय व्यापारी एवं उद्योगपति – श्री रामदेवजी अग्रवाल (संचालक – आर. संदेश गु्रप) को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार व सम्मानीय श्री नितीनजी उपरे को (संचालक – स्वामी फ्युल प्रा.लि.), को विदर्भ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही सम्मानीय श्रीमती तारादेवी व्यास (बाॅम्बे स्वीट मार्ट, नागपुर)़े, सम्मानीय श्री तीरथजी चैधरी (संचालक -डेको फ्लोर)़ व सम्मानीय श्री रामस्वरूपजी सारडा (संचालक – रामसंस ग्रुप )़ को “जीवन गौरव पुरस्कार” द्वारा एवं मिस. कनिकाजी देवानी (मिन्त्री काॅस्मेटिक्स प्राय. लिमिटेड), श्रीमती रूचीजी चाणेकर (रितु एण्ड एसोसिएट्स) को “युवा महिला उद्योजिका पुरस्कार“ एवं श्री सुशीलकुमार अग्रवाल को “युवा उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया व सचिव श्री रामअवतार तोतला ने संयुक्त रूपसे चेंबर के सभी सदस्यों, चेंबर से संलग्न व्यापार संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधी, तथा विदर्भ के प्रशासकीय एवं राजनीतिक महानुभावों, से आगामी रविवार, 06 नवंबर 2022 को शाम 7.00 बजे होटल तुली इम्पीरियल में उपस्थित होकर चेंबर के दीपावली स्नेह मिलन व सत्कार समारोह का आनंद लेने का विशेष आग्रह किया है।
उपरोक्त जानकारी इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अुर्जनदास आहुजा द्वारा दी गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement