Published On : Wed, Sep 11th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. ने उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार को निर्यातकों को जी.एस.टी. हेतु दिया प्रतिवेदन

Advertisement

विदर्भ के 13 व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधीमंडल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री माननीय श्री अजितदादा पवार से उनके नागपुर कार्यालय में मुलाकात कर निर्यातकों को GST वापस मिलने में हो रही देरी पर प्रतिवेदन दिया।

चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने प्रतिवेदन द्वारा मा. श्री अजितदादा पवार को बताया कि EXPORTERS भुगतान किया गया GST सामान्यतः 2से 3 महीनों में IGST के मार्फत उन्हें वापस मिल जाता है। वर्तमान में देखने में आ रहा है कि मिहान व बोरखेड़ी, नागपुर की ICD खासकर मिहान में EXPORTERS को IGST वापस मिलने में 1 वर्ष से ज्यादा का समय लग रहा है। निर्यातक GST का पैसा अपने खर्चो में दर्ज नहीं करता, क्योंकि उसे उम्मीद रहती है कि उसे IGST जल्द ही वापस मिल जाएगी किंतु मिहान व बोरखेड़ी की ICD द्वारा IGST वापस मिलने में इतनी अधिक देरी के कारण EXPORTERS को बहुत परेशानी हो रही है।

साथ ही उनसे निवेदन है आप GST COUNCIL मिहान व बोरखेड़ी, नागपुर की ICD को निर्देश दे कि वे जल्द से जल्द EXPORTERS को IGST वापस दिया करें।

मा. श्री अजितदादा पवार ने चेंबर के निवेदन को ध्यान से सुनकर तुरंत श्री आशीष जी शर्मा, जी.एस.टी. कमीश्नर, महाराष्ट्र को फोन पर इस समस्या का जल्द से जल्दा निवारण करने के निर्देश दिए तथा इस विषय को जी.एस.टी. काउंसिल में भी रखने का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – उपाध्यक्ष – स्वप्निल अहिरकर, सचिव श्री सचिन पुनियानी, कार्यकारिणी सदस्य श्री हुसैन अजानी, सी.ए. उमंग अग्रवाल, अॅड. निखिल अग्रवाल उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव श्री सचिन पुनियानी ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.