Published On : Mon, Dec 15th, 2014

अहेरी : जिले के युवकों को रोज़गार दिलाना मेरी प्राथमिकता

Advertisement

 

  • आविरा मंत्री अम्बरीश महाराज ने दिया आश्वासन
  • भव्य नागरिक सत्कार में अहेरी का नाम रौशन करने का वादा
  • सिंचाई, सूखा और बेरोजगारी दूर करने दोहराई वचनबद्धता
  • चवेर्ला बाँध बंद करवाने की पहल पर वचनबद्धता
  • समस्याओं को निबटाने की जगी आशाएँ : सोले

Aheri
अहेरी (गड़चिरोली)। युवकों को बेरोजगारी से मुक्त कर विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए आदिवासी राज्यमंत्री के नाते रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा करता हूं. जिले का जिस प्रकार का प्रचार देश में हुआ है, उसे मिटा कर जिले का नाम रौशन करने का पूरा-पूरा प्रयास करूँगा. मुझे युवाओं की समस्याएँ हल करने का मौका मिला है. इसके बाद जिले में होने वाली भर्तियों में युवकों को मौका देकर बेकारी दूर करने का प्रयास किया जाएगा. यह आश्वासन अहेरी में नागरी सत्कार कार्यक्रम के बाद आदिवासी विकास राज्य मंत्री राजे अम्बरीश महाराज ने दिया.

अवसर पर सत्कार समारोह के अध्यक्ष  चिल्लयाजी मद्दोवार, प्रमुख अतिथि विधायक अनिल सोले, भाजपा जिलाध्यक्ष किसन नागदेवे, कुमार अवधेश बाबा, संतोष मेश्राम, उपविभागीय अधिकारी जीतेन्द्र पाटिल, उपविभागीय पुलिस अधिकारी धुमाल, नाविस उपाध्यक्ष लोखंडे सुनील विस्वास, विनोद अकनपल्लीवार, प्रकाश सागूडेल्लोवार चंकीबाबा व सचिव अशोक उईके, सुरेश नेटे, पी.ए. भनोडा सांगले, पंकज सावडेकर प्रमुखता से उपस्थित थे.
वहीं विधायक अनिल सोले ने आशा व्यक्त करते कहा कि इस जिले के विकास के लिए युवा नेतृत्व को मुख्यमंत्री ने मौका दिया है, उसे वे अवश्य पूरा करेंगे. युवाओं व जनता की समस्याओं को प्रमुखता से निवारण कर अच्छा कार्य करेंगे, ऐसी हमें आशा है.

Aheri Sole
वहीं आदिवासी मंत्री ने कहा कि यहाँ जनता को सिंचाई, सूखा व रोजगार की प्रमुख समस्या है, उसे दूर करने का प्रयत्न करेंगे. पृथक विदर्भ राज्य यह मेरी संकल्पना है, उसे पूरा करने का प्रयत्न करूंगा. चवेर्ला बाँध का निरंतर विरोध कर योजना बंद करने की पहल करूँगा. इस कार्यक्रम का आयोजन अहेरी नागरिक सत्कार सोहळा समिति ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.