Published On : Sat, Feb 24th, 2018

25 फ़रवरी को माय एफ एम जियो दिल से अवार्ड्स सीजन – 6

Advertisement

Jiyo Dil Se Awards 2018, Javed Ali
नागपुर: नागपुर की आज की शाम दिल से जीने वालो के नाम होने वाली है| जावेद अली की मदहोश आवाज़ और इल्लुमिनाति ग्रुप का यु व्ही एक्ट आज की शाम को और भी ख़ास बनाएगा| जावेद अली जोधा अकबर, रॉक स्टार और गजनी जैसी फिल्मों के गाने गा चुके हैं। साथ ही अपनी परफॉरमेंस से कल्पना को अनन्तता की कगार तक लेजायेंगे इल्लुमिनाति ग्रुप| संतरा नगरी में देश भर से आये हुए जियो दिल से अवार्ड्स के पार्टिसिपेंट्स को साज ग्रुप अपनी स्पेशल पर्फोर्मांस देंगे| कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में इस ग्रैंड फिनाले की सारी तयियारिया हो चुकी है| जावेद अली, इल्लुमिनाति ग्रुप तथा अन्य सभी कलाकार अपनी रिहल्सल में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है|

आज शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक माय एफ एम के 30 स्टेशंस में कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह से आर जे राजन ,आर जे निकेता, आर जे अनुज और आर जे मोना लाइव होंगे| अवार्ड्स का पूरा मज़ा आप लाइव ऑन एयर भी ले सकते है| जियो दिल से अवार्ड्स सीजन-6 में एल आई सी भी सम्मान दिलाएगा| जियो दिल से अवार्ड्स में गिफ्ट पार्टनर के रूप में बीइंग ह्यूमन क्लोदिंग, पवार्ड बाय भोजवानी फूड्स, को-स्पोंसर्ड के रूप में बुलढाना अर्बन कोर्पोरेटीव्ह क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड असोसिएट स्पोंसर के रूप हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेट लिमिटेड, ट्रेवल पार्टनर श्री हॉलीडेज, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल तुली इंटरनेशनल, आउटडोर पार्टनर ग्रेस एड स्पेस, मोबिलिटी पार्टनर महेश ट्रेवल्स और प्रिंट पार्टनर के रूप में दैनिक भास्कर जुड़ चुके है |

जियो दिल से अवार्ड्स एजुकेशन, चाईल्ड केयर एंड डेलवपमेंट, स्पोर्ट्स, कंजर्वेशन एंड एनवायरोमेंट,पब्लिक सर्विस, हैल्थ एंड सेनिटेशन, सोशल इकोनोमिक वेलफेयर, आर्ट एंड कल्चर और वुमन वेलफेयर जैसी 10 कैटागिरीज में दिए जायेंगे| जियो दिल से अवार्ड्स में चीफ गेस्ट के साथ माय एफ एम् बिजनेस हेड राहुल नामजोशी, एल आय सी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस एन भट्टाचार्य, माय एफ एम् डेप्युटी रीजनल बिजनस हेड शाजी लुकोज,सुप्रीम पाइप्स एम् डी विजय मन्होट [Manhot], भोजवानी फूड्स के सीइओ आकाश भोजवानी, उन लोगो को अवार्ड देंगे जिन्हें आप ने अपना कीमती वोट देकर चुना है|


नागपुरवासी के साथ देश भर से आये हुए पार्टिसिपेंट्स जियो दिल से अवार्ड्स के लिए काफी उत्सुक है। जियो दिल से अवार्ड्स के पिछले सीजन-5 में “ईको फ्रेंडली श्मशान” को बढ़ावा देने वाले नागपुर के विनर विजय लिमये ने, सभी ने चुने गए फाइनलिस्ट को बेस्ट ऑफ़ लक विशेस दी| इस साल भी हजारों लोगों ने खुद को नॉमिनेट किया था। जूरी मेंबर्स ने सारे कंटेस्टेंट्स को कड़ी कसौटी पर परखा| सारे कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग प्रकिया हुयी और लास्ट में ऑफीशियल टैब्यूलेटर अर्न्सट एंड यंग इन सभी प्रतिभागियों के वोट और बैकग्राउंड को चैक करके विनर्स का सिलेक्शन हुआ है जिसका एलान आज शाम जियो दिल से अवार्ड्स सीजन 6 में होगा| आप इस इवेंट को लाइव सुन सकते है. आयोजन में एंट्री हेतु माय एफ एम पास साथ लाना अनिवार्य है|

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.