Published On : Tue, Nov 16th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

राष्ट्रभक्ती पढाना जरुरी : मेहाडिया

Advertisement

नागपूर. बच्चे आज का वर्तमान है तो कल के भारत का भविष्य हैं. इनको को अच्छी शिक्षा देनी चाहिये और राष्ट्रभक्ती पढाना चाहिये तब ही भारत का भविष्य उज्ज्वल रहेगा यह प्रतिपादन नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्वीन मेहाडीया ने व्यक्त किया. वे आजादी के ७५ वे वर्ष में बालकदिन के संकल्प समारोह में बतौर मुख्य अतिथी बोल रहे थे.

प्रसिध्द व्यवसायी महिपाल सेठी ने सलाह दि की व्यक्ती को समय का मुल्य समझना चाहिये. कार्यक्रमके अध्यक्ष व महाराष्ट्र राज्य केमिस्ट ड्रगीस्ट असोसिएशनके उपाध्यक्ष मुकुंद दुबे ने कहां की छात्रो – शिक्षकों का अक्षुण्न आजादी का संकल्प है. इस कार्य के लिए विदर्भ सेवा समिती साधुवाद की पात्र है.

विदर्भ सेवा समिती व्दारा आयोजित इस समारोह में ७५ छात्रों के अलावा शिक्षक, पालक व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष आनंद निर्वाण ने किया, प्रास्ताविक भाषण कार्याध्यक्ष डॉ. संतोष मोदी ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव अशोक आर गोयल ने किया. अतिथी परिचय सहसचिव प्रशांत मानेकर व कोषाध्यक्ष बाबुलाल नेवटीया व संजय पांडे ने दिया.

पंजाबराव देशमुख आय.ए.एस. अकादमी के प्रमुख डॉ. नरेशचन्द्र कोठाले ने निशुल्क आय.ए.एस. मार्गदर्शन करणे की घोषणा की. भूमी गुप्ता ने बालगीत पेश किया. इस अवसर राजेन्द्र पटोरिया, सुमंत लल्ला जैन, प्रज्ञा मोदी, आशा पांडे, सुनील भूतडा, सुनील तिवारी, अरविंद गिरी, अखीलेश हळवे, सनत खेळकर, वसंत पालीवाल, कमल चांडक, जयरीन वर्गीस, पांडुरंग दामडे, मनीष सोनी, भगवानदास राठी, प्रमोद शुक्ला आदी उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.