Published On : Thu, Jun 22nd, 2017

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की इफ़्तार पार्टी में गाय के दूध से मुस्लिमों ने तोड़ा रोज़ा

Advertisement

Iftar Party
नागपुर:
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ़ से नागपुर में आयोजित रोज़ा इफ्तार पार्टी में गाय के दूध से बने शरबत को पीकर रोज़ा तोड़ा गया। देश भर में संघ प्रणीत मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा रमजान महीने के दौरान इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस इफ़्तार पार्टी के कार्यक्रम को गाय के संरक्षण से भी जोड़ा जा रहा है। नागपुर के मुस्लिम बहुल इलाक़े मोमिनपुरा में आयोजित संघ की इस इफ़्तार पार्टी में पहुँचे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विकास पाचपोर ने इस पहल को गाय के संरक्षण की दिशा में अहम बताया।

उनके मुताबिक काऊ मिल्क पार्टी के माध्यम से गाय का मांस खाने वाले लोगों को यह समझाना है की गाय का दूध और घी फायदेमंद है जबकि उसका मांस नुकसान देह। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश भर में जनजागृति फ़ैलाने का प्रयास है जिसमे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सफ़ल भी हो रहा है। वही मंच के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक दीवान शाद अली के मुताबिक रमजान के महीने में योग दिवस मनाया गया शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना योग करना जितना ज़रूरी है उतना ही गाय का मांस खाने वालों को यह भी समझाना है की गाय का मांस शरीर के लिए कितना हानिकारक है। इस इफ़्तार पार्टी का मक़सद यही है की हम अपने लोगों को सही गलत समझा सके। उनसे यही अपील है की तुरंत गाय के मांस को खाना त्याग दे।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की इस इफ़्तार पार्टी में विधायक और बीजेपी की राज्य इकाई उपाध्यक्ष सुधाकर देशमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शहर संघचालक राजेश लोया,मंच के राज्य संयोजक मोहम्मद फ़ारुख़ छोटा,सर्वधर्म समभाव के श्याम देशमुख उपस्थित थे।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges