Published On : Wed, Dec 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मानकापुर में संगीतमय श्री राम कथा 1 जनवरी से

Advertisement

नागपुर: अखंड भारत विचार मंच की ओर से 1 जनवरी से 10 जनवरी तक श्री राम कथा का आयोजन मानकापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है. श्री राम कथा का समय दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रखा गया है.

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संगीतमय श्री राम कथा का सरस रसपान चित्रकूट के श्री रामकथाकार राजन महाराज भक्तों को कराएंगे. कथा की कलश यात्रा शनिवार 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे न्यू हनुमान मंदिर से कथा स्थली प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी.

श्री राम कथा की तैयारी अपनी पूर्णता पर हैं।श्री राम कथा में कोरोना नियम का पालन किये जाने की भी जानकारी उन्होंने दी। सभी से मास्क लगाकर आने का आग्रह अध्यक्ष ने किया। श्री राम कथा के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है।

कथा की सफलातार्थ मंच के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रयासरत हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.