Published On : Thu, Aug 1st, 2019

म्यूजिकल नाईट‘ स्वर मधुरा’ कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

नागपुर : एनपीएमए की ओर से हाल ही लक्ष्मीनगर के साइंटिफिक हाॅल में वार्षिक सभा व म्यूजिकल नाईट ‘स्वर मधुरा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम के अतिथि मनीष मिश्रा, एनपीएमए के अध्यक्ष अतुल आदमने, पूर्व अध्यक्ष सुनील नगरकर, उपाध्यक्ष मोइझ हकीमी, सचिव दीपक दुदानी, सहसचिव शब्बीर आर्वीवाला, कोषाध्यक्ष तैयबभाई, सलाहकार समिति के मनोज कुमार, सदस्य पकंज पोपटानी व प्रदीप रूखियाना उपस्थित थे.

कार्यक्रम का आरंभ देशभक्ति के गीतों से किया गया. पश्चात प्रदीप रूखियाना ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की. सभा की रिपोर्ट मोइझ भाई ने रखी. तैयब भाई ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया.

अध्यक्षीय भाषण अध्यक्ष अतुल आदमने ने दिया. आभार प्रदर्शन पंकज पोपटानी ने किया. एनपीएमए से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत इस अवसर पर तुलसी का पौधा देकर किया गया. नए व पुराने गीतांे की प्रस्तुति राजेंद्र दुरगकर व साथियों द्वारा की गई. कार्यक्रम मंे बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.