Published On : Tue, May 26th, 2015

मुर्तिजापुर : ससुरालवालों ने विवाहिता को जलाया

Advertisement

 

आरोपी

आरोपी

मुर्तिजापुर (अकोला)। यहां के स्टेशन विभाग के गोयनका नगर में पति समेत ससुराल वालों ने विवाहिता को पैसों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करके जिंदा जला दिया. घटना 24 मई की है. पुलिस ने पति समेत ससुराल के लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में पति राजेश श्रीपंत गोकने, सास ध्रुपताबाई गोकने, ससुर श्रीपंत गोकने, ननद रत्ना गायकवाड शामिल है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोयनका नगर के निवासी राजेश श्रीपंत गोकने (25) का विवाह 4 वर्ष पहले सोनाली से हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने सोनाली को पैसों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. घटना के दिन ससुराल वालों ने विवाहिता पर केरोसिन डालकर जलाया. इसमें सोनाली 65 प्रतिशत झुलसा गई. उसके साथ उसका 2 वर्ष का बेटा आयुष भी झुलसा.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जख्मी अवस्था में उसे अकोला के ओझोन में दाखिल किया गया. पुलिस ने 24 मई को सोनाली का बयान दर्ज किया. बयान में सोनाली ने ससुराल वालो की करतूत बताई. सोनाली की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 498, 307 (अ) 34 सह कलम 119/15 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. आगे की जांच थानेदार विनोद ठाकरे के मार्गदर्शन मे उपनिरीक्षक दिलीप गवई, पु.हे.कां प्रमोद अटालकर कर रहे है.

गौरतलब है कि, 22 मई की रात भी ससुराल वालों ने सोनाली पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी. सोनाली ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.