नागपुर: शहर के पॉश ईलाके बजाज नगर में विवाद के बाद होटल मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। लगभग 10 लोग बजाज नगर स्थित बैठक होटल में जबरजस्ती घुसे और होटल के मालिक डेविड पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से होटल मालिक के साथ कर्मचारी दहशत में आ गए।
जिस समय इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया उस समय कई ग्राहक होटल में मौजूद थे। होटल महिला पर हमला करने के साथ ही आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए लेकिन उसकी हरकत होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होटल मालिक पर निर्ममता से की गई मारपीट में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। होटल मालिक का फ़िलहाल अस्पताल में ईलाज चल रहा है जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
—By Narender Puri
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में करोड़ों की Cyber Fraud Gang का भंडाफोड़ #NagpurNews #CyberCrime #BankFraud...
शराब पार्टी के बाद Murder? नागपुर में युवक की पत्थर से हत्या...
पार्सल देने के बहाने बुजुर्ग की सोने की चेन लूटी! #NagpurNews #ChainSnatching...
30.60 लाख का मुद्देमाल जब्त ; दो अलग-अलग कार्रवाई में एमडी ड्रग्स...
आधी रात घर में घुसा जहरीला मण्यार (Krait) सांप! #NagpurNews #SnakeRescue #Manyar...





