Published On : Tue, Dec 18th, 2018

मामूली विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

Advertisement

नागपुर: महज धक्का लगने के कारण 3 युवकों ने एक युवक पर चाकू और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने उदगी, उमरेड निवासी रवि दिलीप डोंगरे (27) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. जख्मी अमोल चंद्रभान सयाम (22) का मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है. रविवार को रवि और अमोल अपने 4 दोस्तों के साथ संडे मनाने के लिए नागपुर आए.

खरबी रिंग रोड पर स्थित पायल वाइन शॉप से शराब खरीदी. पास के ही अंडे के ठेले पर अमोल चकने का सामान और ग्लास लेने के लिए गया. सामान लेकर लौटते समय 1 युवक को उसका धक्का लग गया. अमोल उसे सॉरी बोलकर आगे बढ़ गया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सभी गाड़ी में बैठकर निकलने की तैयारी कर रहे थे. तभी आरोपी युवक और उसके 2 साथी उनके पास आए. गालीगलौज करने लगे. तीनों ने रॉड और धारदार हथियार से अमोल पर हमला कर दिया. उसकी कमर, पेट और पसली पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया.

रवि ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और अमोल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर युवक वहां से भाग निकले थे. पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.