Published On : Tue, Aug 22nd, 2017

शिवणगांव फाटे के पास अज्ञात युवक की हत्या

Advertisement


नागपुर:
सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत बीती रात किसी अज्ञात आरोपी ने एक शख्स को गंभीर रूप से घायल कर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार तड़के 5.30 बजे किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर अज्ञात व्यक्ति का शव वर्धा रोड शिवणगांव फाटे के पास पड़े होने की सूचना है। सूचना मिलते ही सोनेगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक की जेब में 1700 रुपए मिले हैं। साथ में एक थैली भी मिली है जिसमें कुछ कपड़े और एक बूट बरामद हुआ है। मृतक की जेब में किसी भी प्रकार का कोई पहचानपत्र और ना ही कोई मोबाईल मिला है।

मृतक ने नीली रंग की जींस पैंट तथा गुलाबी रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। उसकी उम्र करीब 22 साल की दिखाई दे रही है। सोनेगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शरीर में काफी गहरे घाव थे। गर्दन तथा पेट पर भी गहरे घाव हैं। पुलिस के पास फिलाहल मामले को सुलझाने के लिए पर्याप्त सबूत हाथ नहीं लगे हैं।

Gold Rate
22 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,33,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,24,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,09,200/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सोनेगांव पुलिस निरीक्षक संजय पांडे से बात करने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए छह टीमें तैयार की हैं। लूटमार के इरादे से या पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिए जाने का संदेह जताया जा रहा है। घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। साइबर की मदद से डाटा भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आस पड़ोस की फैक्टरी में जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement