नागपुर: सोनेगांव पुलिस थाना अंतर्गत बीती रात किसी अज्ञात आरोपी ने एक शख्स को गंभीर रूप से घायल कर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार तड़के 5.30 बजे किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर अज्ञात व्यक्ति का शव वर्धा रोड शिवणगांव फाटे के पास पड़े होने की सूचना है। सूचना मिलते ही सोनेगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक की जेब में 1700 रुपए मिले हैं। साथ में एक थैली भी मिली है जिसमें कुछ कपड़े और एक बूट बरामद हुआ है। मृतक की जेब में किसी भी प्रकार का कोई पहचानपत्र और ना ही कोई मोबाईल मिला है।
मृतक ने नीली रंग की जींस पैंट तथा गुलाबी रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। उसकी उम्र करीब 22 साल की दिखाई दे रही है। सोनेगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शरीर में काफी गहरे घाव थे। गर्दन तथा पेट पर भी गहरे घाव हैं। पुलिस के पास फिलाहल मामले को सुलझाने के लिए पर्याप्त सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
सोनेगांव पुलिस निरीक्षक संजय पांडे से बात करने पर उन्होंने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए छह टीमें तैयार की हैं। लूटमार के इरादे से या पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिए जाने का संदेह जताया जा रहा है। घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। साइबर की मदद से डाटा भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आस पड़ोस की फैक्टरी में जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





