Published On : Wed, Oct 1st, 2014

चंद्रपुर : चाकू से वार कर उपसरपंच की हत्या

Advertisement


चंद्रपुर।
मामूली कारण से विवाद करने वाले दो व्यक्तियों के बीच सुलझाव करने गए उपसरपंच पर चाकू से वार कर हत्या करने की घटना भद्रवती तालुका के पिरली में घटी. इस घटना से गांव में खलबली मच गई. राजकुमार वासुदेव मडावी (35) ऐसा मृतक सरपंच का नाम है. आरोपी गुलाब बबन कामडी (32) फरार है.

अधिक जानकारी के अनुसार पिरली निवासी दिनेश मरसकोल्हे के साथ आरोपी गुलाब कामडी में मामूली कारण की वजह से चार दिन पूर्व विवाद हुआ. विवाद ज्यादा ना बढे इसलिए ग्रामपंचायत के उपसरपंच मृतक राजकुमार मडावी ने विवाद सुलझाने की कोशिश की. लेकिन आरोपी गुलाब कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं था. इसी दौरान आरोपी गुलाब ने धारदार चाकू से उपसरपंच के पेट पर वार कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया. उसे ग्रामीण रूग्णालय में भर्ती किया गया. लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे चंद्रपुर के जिला सामन्य रूग्णालय में ले जाया गया. उपचार के दौरान चार दिन के बाद शनिवार रात 9:30 बजे के करीब उसकी मौत हो गई. घटना के दिन से आरोपी गुलाब कामडी फरार है. इस घटना की शिकायत भद्रावती पुलिस थाने में दर्ज की गई है. आगे की जांच थानेदार पंजाबराव परघने कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.