Published On : Thu, Jul 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गैंगस्टर शेखू के भाई की हत्या, सांसद के भतीजे से भी मारपीट, लूट लिया

Advertisement

-सांसद के भतीजे से भी मारपीट, लूट लिया

नागपुर– घातक हथियारों से लैस अपराधियों ने शंकर नगर चौक के पेट्रोल पंप पर जेल में बंद मकोका आरोपी शेखू के भाई सारोज खान को मौत के घाट उतार दिया. अपराधियों के इस हमले में चंद्रपुर के कांग्रेस सांसद के भतीजे पर भी हमला करके उसे लूट लिया. रात हुई इस वारदात से शहर पुलिस में हड़कंप मच गया. देर रात तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

गोरेवाड़ा निवासी सारोज खान बुधवार की रात करीब 11 बजे कार से शंकर नगर चौक के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने आया. तभी पीछे से 7 से 8 हमलावर सारोज खान खोजते हुए वहां आए. वे सारोज खान को कार से खींचकर उस पर हथियार से वार करने लगे. साथ ही

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शंकरनगर चौक के पेट्रोल पंप पर वारदात उसे पत्थर से कुचलकर फरार हो गए, हमले के दौरान सारोज खान ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह विफल साबित हुआ.

कुछ ही दूरी पर सांसद बालू धानोरकर का भतीजा प्रतीक धानोरकर भी पेट्रोल भरा रहा था. अपराधियों ने उस पर भी हमला कर दिया. उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर उसके गले से सोने की चेन लूट ली. इसके बाद अपराधियों ने पंप पर लगे सीसीटीवी को फोड़ डाला. पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ कर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए.

Advertisement

वारदात का पता चलने पर बजाजनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. सारोज खान को शंकर नगर के वोक्हार्ट हॉस्पिटल पहुंचाया गया. वहां उसने दम तोड़ दिया. घटना का पता चलते ही सारोज के साथी भी हॉस्पिटल पहुंच गए, इससे परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ था. गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए आला अधिकारी भारी पुलिस बल वहां तैनात कर दिया गया. संदिग्ध हमलावरों की खोजबीन में पुलिस जुट गई थी.

Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges