Published On : Sat, Mar 7th, 2015

चांदुर बाजार : वृध्द दंपति को मौत के घाट उतारा

Advertisement


रस्सी से बांधकर कुए में फेका

चांदुर बाजार (अमरावती)।  शिरजगांव कसबा थानार्तगत आने वाले खरडा ग्राम में घास काटने की बात पर हुए झगड़े में चौकीदार व उसकी पत्नी को रस्सी से बांधकर कुए में फेक दिया. पानी में डूब जाने से चौकीदार दंपति की मौत हो गई, होली के दिन हुई इस घटना से परिसर में हडक़ंप मच गया है. मृतक दुरस्का फगनु धुर्वे (68) तथा पार्वती दुरस्का धुर्वे (55) है. खरडा ग्राम में धुर्वे दंपति रविनारायण जैस्वाल (60) के खेत में चौकीदारी का काम करता था. होली की शाम बगैर अनुमति के खेत की घास काटने की बात पर दुरस्का धुर्वे का वासुदेव से झगड़ा हुआ.

रात के समय हुए इस झगड़े में आरोपियों ने मिलकर पहले तो दंपति के साथ मारपीट की. जिन्हें घायल कर रस्सी से बांध लिया. हाथ-पैर बांधकर उन्हें कुए में फेक दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. सुबह खेत मजदूरों को उनकी लाशे कुए में दिखाई. सूचना पर शिरजगांव कसबा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने रविनारायण की रिपोर्ट पर आरोपी वासुदेव उईके, उसकी पत्नी, संदीप धुर्वे तथा एक अन्य पर एफआइआर दर्ज किया है. सभी आरोपी घरों से फरार है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.